1. खान पान में सुधार करें/Diet for expanding Level in Hindi

शरीर की सही ग्रोथ एवं लम्बाई के लिए संतुलित एवंम पौष्टिक भोजन बहुत जरुरी हैं। लम्बाई बढ़ाने के लिए आहार के इन नियमो का पालन करें -

a) भरपूर प्रोटीन लें

लम्बाई बढाने के लिए प्रोटीन से भरपूर भोजन लेना जरुरी हैं। प्रोटीन मांस, मछली, सोयाबीन, मूंगफली, दालों आदि में प्रचुर मात्रा मे पाया जाता है।

b) खनिज लवण हैं जरुरी

हाइट बढाने के लिए कैल्शियम, जिंक, फोस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे खनिज लवणों का नियमित सेवन जरुरी है। खनिज लवण हरी सब्जियों, ड्राई फ्रूट्स, फल, दही, छाछ आदि में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

c) भरपूर विटामिन लें

शरीर के सही विकास एवं अच्छी हाइट के लिए आहार में संतुलित मात्रा में विटामिन ए, बी, सी, डी तथा अन्य विटामिन का होना बहुत जरुरी है। इसके लिए दूध, दही, अंकुरित अनाज, फल, सब्जियाँ आदि का नियमित सेवन करें।

d) भूखे ना रहें 

- भूखे रहने या खाने के समय को मिस करने से शरीर की ग्रोथ पर नकारात्मक असर पड़ता है। पूरे दिन के आहार को 5-6 बार में बाँट कर लें। इससे शरीर का मेटाबोलिज्म सुधरता है। शरीर पर फैट का जमाव नहीं होता है और लम्बाई बढ़ने के possibilities बढ़ते हैं।

2.लम्बाई बढ़ाने के लिए करें व्यायाम/Exercise for expanding Level in Hindi

a) नित्य व्यायाम एवं भ्रमण की आदत डालें

नियमित रूप से सुबह 15-20 मिनट walk पर जाना तथा व्यायाम करना मधुमेह, उच्च रक्त चाप, ह्रदय रोग, कोलेस्ट्रोल जैसी अनेक बीमारियों से बचाव रखने में उपयोगी साबित होता है। साथ ही शरीर की ग्रोथ तथा हाइट बढ़ाने में भी लाभदायक है। ( पढ़ें: कैसे डालें सुबह जल्दी उठने की आदत)

b) रस्सी कूदें

रस्सी कूदना न सिर्फ वजन को नियंत्रित करता हैं। बल्कि हाइट को बढ़ाने हेतु भी बहुत उपयोगी व्यायाम माना जाता है। पाँव,कमर तथा पीठ की मांसपेशियाँ मजबूत बनती हैं। मेरुदंड में खिचाव होता है जिससे लम्बाई बढ़ने में सहायता मिलती है।

c) लटकने की एक्सर साइज करें


इसके लिए लोहे का पाइप या लकड़ी का डंडा जमीन से लगभग 7 फिट ऊपर बांधा जाता है।आप पेड़ की मोटी डाल या घर में मौजूद कोई लटकने लायक हिस्सा भी काम में ले सकते हैं। नियमित रूप से लटकने की एक्सरसाइज करने से रीड की हड्डी, पेट, छाती, पाँव की मांशपेशियों की अच्छी एक्सरसाइज होती हैं। हाइट बढ़ाने हेतु यह बहुत उपयोगी एक्सरसाइज है। इसका नित्य अभ्यास करना चाहिए।

d) दौडें

दौड़ना सम्पूर्ण शरीर के लिए बेहतरीन व्यायाम है। इससे वजन नियंत्रित रहता है। पाँव, कमर तथा रीड की हड्डियाँ व मांस पेशियाँ ताकतवर बनती हैं। हड्डियों का विकास होता हैं। जिससे शरीर की लम्बाई बढ़ने में सहायता मिलती है।

e) तैराकी करें

तैराकी ना सिर्फ मनोरंजन का साधन है बल्कि सम्पूर्ण शरीर का बेहतरीन व्यायाम है। इससे पूरे शरीर का रक्त संचार बढ़ता है। सम्पूर्ण शरीर की मांशपेशियों में खिचाव होता है। तनाव का स्तर कम होता है। भूख बढती है खाया पीया सही से हजम हो जाता है। लम्बाई बढ़ने में स्विमिंग से काफी सहायता मिलती है।

3.लम्बाई बढ़ाने के लिए करें योग/Yoga for expanding Level in Hindi

a) ताड़ासन

कद  बढाने के लिए ताड़ासन एक महतवपूर्ण आसन माना जाता है। इस आसन में खड़े होकर हथेलियों को जोड़कर ऊपर की और करते हुए एडियों को उठाते हुए पाँव के पंजो पर पूरे शरीर का वजन डाला जाता है। ताड़ासन के नियमित अभ्यास से पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है तथा रीढ़ की हड्डी, छाती तथा कन्धों की मांसपेशियाँ खिंचती हैं। पाँव की मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं। लम्बाई बढ़ने में सहायता मिलती है। (विडियो देखें)

b) भुजंगासन

इस आसन में पेट के बल लेटकर कमर के आगे के हिस्से को ऊपर की और उठाया जाता हैं। कमर तथा रीड की हड्डी की एक्सरसाइज तथा हाइट बढ़ाने के लिए यह उपयोगी आसन है। (विडियो देखें)

c) पश्चिमोंत्तानासन

शरीर की लम्बाई बढाने हेतु पश्चिमोंत्तानासन का नियमित अभ्यास भी बहुत उपयोगी साबित होता है। इस आसन में जमीन पर बैठकर आगे की और झुककर पाँव के अंगूठों को हाथ से पकड़ा जाता है। कमर तथा पीठ की मांस पेशियाँ के लिए यह बहुत उपयोगी आसन हैं। इससे रीड की हड्डी में खिंचाव होता है। लम्बाई बढाने में सहायता मिलती है। (विडियो देखें)

d) सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार का लाभ पूरे शरीर को मिलता है। यह एक सरल एवं उपयोगी आसन है। सूर्य नमस्कार से शरीर को विटामिन डी मिलता है जो हड्डियों की ग्रोथ के लिए बहुत जरुरी होता है जिससे लम्बाई बढ़ने में सहायता मिलती है शरीर के जोड़,मांसपेशियाँ तथा नाडियाँ मजबूत होती हैं।
ये योगासन किसी योग प्रशिक्षक से सीखे जा सकते हैं। (विडियो देखें)